मुंबई | ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार पांचवें महीने घटा दिए हैं। 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में अब ₹1631.50 हो गई है, जो पहले ₹1665 थी। यानी ₹33.50 की राहत मिली है। ये नई कीमतें 1 अगस्त से लागू हो चुकी हैं।
रेस्टोरेंट्स और फूड इंडस्ट्री को मिलेगी राहत
कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट, होटल, हलवाई और फूड स्टॉल जैसे कारोबारों में होता है। ऐसे में सिलेंडर सस्ता होने से खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है, जिससे आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।
इन शहरों में क्या हैं नई कीमतें (19 किलो सिलेंडर):
- कोलकाता: ₹1631.50
- मुंबई: ₹1582.50
- चेन्नई: ₹1789
मार्च 2025 में दिल्ली में यही सिलेंडर ₹1803 का था। अब तक इसमें ₹171.50 की कटौती हो चुकी है।
घरेलू LPG के दाम जस के तस
वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रमुख महानगरों में इनकी कीमतें इस प्रकार बनी हुई हैं:
- दिल्ली: ₹853
- कोलकाता: ₹879
- मुंबई: ₹852.50
- चेन्नई: ₹868.50
गौरतलब है कि केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक घरेलू सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी दे रही है।