Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू में तबाही: प्रोजेक्ट डैम टूटा, फ्लैश फ्लड में बह गई करोड़ों की मशीनें

कुल्लू  | हिमाचल में जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में मलाणा-I हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट द्वारा बनाया गया अस्थायी कॉफर डैम भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की चपेट में आकर आंशिक रूप से टूट गया। इससे निर्माण स्थल पर खड़ी एक हाइड्रा, एक डंपर, एक रॉक ब्रेकर और एक कैंपर/कार पानी में बह गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

डीपीसीआर (जिला आपदा नियंत्रण कक्ष) से मिली जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते पार्वती नदी और इससे जुड़े नालों में जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। कॉफर डैम पर बने निर्माण कार्यस्थल में पानी घुस आया और भारी मलबे के साथ मशीनरी को बहा ले गया।

फिलहाल जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश लगातार जारी है। हालांकि अभी तक किसी बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वालों को चेतावनी जारी कर दी गई है कि वे सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.