Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में मौसम बना मुसीबत :  कई जिलों में अलर्ट, बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड

हरियाणा  | हरियाणा में मौसम ने करवट ली है और अगले तीन दिन तक कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 3 घंटे का फ्लैश अलर्ट भी घोषित किया गया है। इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8:30 बजे तक तेज बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।

27% ज्यादा हुई बारिश, अब तक सामान्य से आगे

राज्य में इस बार सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है। 1 अगस्त तक जहां औसतन 208.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 264.5 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक है।

कब-कहां कैसा रहेगा मौसम?

  • 3 अगस्त: यलो अलर्ट के साथ पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ने की चेतावनी।
  • 4 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना, पंचकूला और यमुनानगर में विशेष अलर्ट।
  • 5 अगस्त: सिरसा को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश के आसार, कुछ जगहों पर चेतावनी भी जारी।

हिसार में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि चरखी दादरी में बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। पूरे राज्य में 5 अगस्त तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की अपडेट्स पर नज़र रखने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.