Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोरंटो: विक्टोरिया म्बोको का धमाका, टॉप सीड कोको गॉफ को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश

3 August, 2025

टोरंटो में खेले जा रहे ओम्नियम बैंक नेशनल में रविवार को 17 वर्षीय विक्टोरिया म्बोको ने बड़ा उलटफेर करते हुए नंबर 1 सीड कोको गॉफ को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला म्बोको के करियर का अब तक का सबसे बड़ा जीत साबित हुआ।

इस जीत के साथ म्बोको पिछले तीन साल में कैनेडियन ओपन के टॉप आठ में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड खुद गॉफ के नाम था। वह ओपन एरा में कैनेडियन ओपन में टॉप सीड को हराने वाली दूसरी ‘वाइल्ड कार्ड’ खिलाड़ी भी बनीं, इससे पहले स्टेफनी डुबोइस ने 2006 में किम क्लाइतजर्स को हराया था।

डब्ल्यूटीए के अनुसार, म्बोको 1987 में हेलेन केलेसी के बाद सबसे युवा कनाडाई क्वार्टर फाइनलिस्ट हैं। इस सीजन की शुरुआत उन्होंने रैंकिंग में नंबर 333 से की थी, लेकिन गॉफ को हराने के बाद उनकी लाइव रैंकिंग अब नंबर 53 हो गई है। अगर वह अगला मैच जीतती हैं तो सीधा नंबर 24 पर पहुंच जाएंगी।रविवार के मैच में म्बोको ने गजब का संयम दिखाया—अपने खिलाफ आए पांचों ब्रेक प्वाइंट बचाए और गॉफ के खिलाफ मिले पांच में से चार ब्रेक प्वाइंट को भुनाया। यही मैच का निर्णायक पहलू रहा।क्वार्टरफाइनल में म्बोको का सामना झू लिन और जेसिका बूजास मानेरो के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। वहीं, दूसरे क्वार्टरफाइनल में मार्टा कोस्तयुक का मुकाबला एलेना रयबाकिना से होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...

धर्मशाला वन मंडल में 70 हेक्टेयर में पौधारोपण, 50% से अधिक पौधे जीवित रहने पर मिलेगा ₹1 लाख तक प्रोत्साहन

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:बरसात के मौसम के साथ धर्मशाला वन मंडल में पौधारोपण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। वन विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वन मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधे रोपे जा रहे हैं। इस वर्ष कंपन्सेट्री अफॉरेस्टेशन के तहत करीब 70 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग...

टीका नगरोटा जंगल में विरोजा निकासी पर सवाल, 29 पेड़ों पर मिली अनियमितता

नूरपुर, संजीव महाजन-:वन मंडल नूरपुर के तहत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से विरोजा निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में निर्धारित नियमों के विपरीत चीड़ के पेड़ों पर टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने के साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.