Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर गांव में नशे के खिलाफ युद्ध : पंजाब सरकार की नई रणनीति शुरू

लुधियाना | पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अपने प्रमुख अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध’ को अब जमीनी स्तर तक पहुंचाने का फैसला किया है। इस मुहिम के नए चरण के तहत राज्य के हर गांव और शहर के वार्ड में विशेष ‘डिफेंस कमेटियों’ का गठन किया जाएगा, जो स्थानीय स्तर पर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना से इस अभियान की आधिकारिक शुरुआत करेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि नशे की जड़ को समाज के हर कोने से उखाड़ फेंका जाए, और इसके लिए आम लोगों की भागीदारी को सशक्त किया जा रहा है।

इन डिफेंस कमेटियों में 10 से 20 सदस्य होंगे, जिनकी नियुक्ति क्षेत्र की आबादी के आधार पर की जाएगी। कमेटियों में सेवानिवृत्त फौजी, शिक्षक, नंबरदार जैसे जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें अपने क्षेत्र में नशे की पहचान, रोकथाम और जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

सरकार का मानना है कि जब तक गांव और मोहल्लों के स्तर पर समाज खुद आगे नहीं आएगा, तब तक इस लड़ाई को पूरी तरह नहीं जीता जा सकता। इसी सोच के तहत अब ‘डिफेंस कमेटियां’ नशे के खिलाफ सरकार की सबसे मजबूत कड़ी बनेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.