Kullu, Manminder
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड खंड की कुशवा पंचायत के नोनू गांव में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे बादल फटने से भारी नुकसान हुआ।भूस्खलन के चलते तीन मकानों को खतरा पैदा हो गया है और उनमें रह रहे परिवार प्रभावित हुए हैं।
मकानों में रहने वाले चरणदास, सुरजीत और राजीव कुमार के घरों में मलबा घुस गया, जबकि राजीव कुमार के करीब 3,540 फलदार सेब के पेड़ों को भी गंभीर क्षति पहुंची है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। एसडीएम निरमंड मनमोहन ने बताया कि नोनू में हुए भूस्खलन से मकानों और सेब के बगीचों को नुकसान हुआ है, और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।