Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोपालज पंचकूला ने रक्षाबंधन पर उतारी हैंडमेड राखियों और स्पेशल मिठाइयों की रेंज

Panchkula, 4 August

पंचकूला। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक यह त्योहार हर साल नई उत्सुकता के साथ मनाया जाता है। इस बार रेडीमेड राखियों की जगह हैंडमेड राखियों की मांग में खासा इज़ाफा देखने को मिल रहा है। इसी अवसर पर मिठाइयों, बेकरी और रेस्टोरेंट के क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखने वाले गोपालज ने सेक्टर 8 स्थित अपने आउटलेट पर खूबसूरत हैंडमेड राखियों की विशेष रेंज लॉन्च की है।

लॉन्च के मौके पर गोपालज के मैनेजिंग डायरेक्टर उदयवीर सिंह और गगनदीप सिंह मौजूद रहे। उदयवीर सिंह ने बताया कि इन राखियों को तैयार करने का काम विधवा महिलाओं के समूह को सौंपा गया है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक सहयोग प्राप्त करने का अवसर मिलता है। बच्चों के लिए लाइटनिंग और कार्टून कैरेक्टर राखियों से लेकर युवाओं और वयस्कों के लिए स्टाइलिश डिज़ाइन तक, यहां हर आयु वर्ग के लिए विकल्प उपलब्ध हैं।

राखियों के साथ ही गोपालज ने आकर्षक गिफ्ट हैंपर भी पेश किए हैं, जिनमें चॉकलेट और ड्राईफ्रूट्स के किफायती पैक शामिल हैं। रक्षाबंधन के लिए गोपालज के आउटलेट पर नई मिठाइयों की श्रृंखला भी उतारी गई है, जिसमें खजूर बर्फी, तिरंगी बर्फी, काजू-बादाम-पिस्ता बर्फी और बादाम केसर कतली जैसी विशेष वैरायटी शामिल हैं। इन नई रेंज को बनाने के लिए विशेष मिठाई कारीगर भी जोड़े गए हैं. उदयवीर सिंह के अनुसार, गोपालज हमेशा से अपनी गुणवत्ता और शुद्धता के लिए पहचाना जाता है और यहां स्वाद एवं क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं किया जाता।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.