Facebook-f Youtube X-twitter

अनिल विज का अनिरुद्धाचार्य पर हमला : बोले संत और कथावाचक में है बड़ा फर्क

अंबाला | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए उनके हालिया बयानों पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि कथावाचक बनने के लिए कोई भी चार किताबें पढ़ सकता है, लेकिन संत बनने के लिए आत्मिक ज्ञान और ईश्वर से एकात्म होना ज़रूरी है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कथावाचकों की बातों पर अंधविश्वास न करें, बल्कि सच्चे संतों की वाणी को महत्व दें। विज का यह बयान अनिरुद्धाचार्य के हालिया विवादित बयानों के बाद आया है, जिन्हें लेकर पहले ही देशभर में बहस चल रही है।

भाजपा से नाराज़ नहीं, सबसे बड़ा भक्त हूं’ – अनिल विज

भाजपा द्वारा हरियाणा की 42 विधानसभाओं में संगठनात्मक जिम्मेदारियां बांटने के दौरान अनिल विज को कोई पद नहीं दिए जाने पर उठते सवालों पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी से नाराज़ नहीं हैं। विज ने दावा किया कि वह पार्टी के सबसे बड़े और सच्चे कार्यकर्ता हैं। “मैं सात बार का विधायक हूं, मेरे बराबर पार्टी में कोई नहीं,” उन्होंने कहा।

विज ने यह भी जोड़ा कि अब वे पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं से जुड़कर उन्हें ‘चार्ज’ करेंगे, क्योंकि कार्यकर्ता उन्हें खुद बुला रहे हैं।

तेजस्वी यादव पर भी बोले विज

बिहार में तेजस्वी यादव के दो मतदाता कार्ड मिलने के मामले पर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी के एटम बम का फ्यूज उड़ गया है। जब नेता के दो कार्ड हैं तो कार्यकर्ताओं के सौ-सौ होंगे। फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता ही कर सकते हैं।”

विज के इन तीखे बयानों से एक बार फिर हरियाणा की सियासत गरमा गई है, और साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा छिड़ गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.