5 August, 2025
साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर से चर्चा में हैं, और इस बार वजह है मृणाल की बर्थडे पार्टी से वायरल हुआ एक खास वीडियो।
1 अगस्त 2025 को मृणाल ने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक शानदार बर्थडे बैश रखा था, जिसमें धनुष भी खास मेहमान के तौर पर पहुंचे। पार्टी से वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे बातचीत करते और करीब आते हुए देखा गया। मृणाल, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं धनुष ब्लैक जैकेट में नज़र आए।इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और फैंस के बीच इनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर से तेज़ हो गई हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इन दोनों को एक साथ देखा गया हो — जुलाई 2025 में ‘तेरे इश्क में’ की रैपअप पार्टी, काजोल की फिल्म ‘मां’ की स्क्रीनिंग, और हालिया रिलीज़ ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में भी दोनों साथ नज़र आए थे।
फिलहाल,धनुष और मृणाल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।ध्यान देने वाली बात ये भी है कि धनुष पहले सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादीशुदा थे, लेकिन 18 साल साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।
मृणाल और धनुष का वर्क फ्रंट:
- मृणाल ठाकुर इस समय अपनी हालिया हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की सफलता का आनंद ले रही हैं।
- वहीं धनुष जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नज़र आएंगे।