Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर : 11 अगस्त से लौटेगा मानसून?

भोपाल |  मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश थमी हुई है। इससे एक ओर जहां लोगों को थोड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बढ़ती उमस और तापमान ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बीते पांच दिन से ढंग की बारिश नहीं हुई है, जिससे दिन में तेज धूप और रात में चिपचिपी गर्मी का असर लोगों को बेचैन कर रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 8 से 10 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा लेकिन वातावरण में बनी नमी और धूप के कारण उमस भरा मौसम बना रहेगा।

पारा चढ़ा, राहत गायब

राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में ठंडक नहीं है, जिससे दोपहर के समय खासतौर पर लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। यह स्थिति स्कूल-कॉलेज और दफ्तर जाने वालों के लिए काफी तकलीफदेह साबित हो रही है।

इस बार पिछड़ गया मानसून

पिछले साल अगस्त की शुरुआत में ही तेज बारिश के चलते डेमों के गेट खोलने पड़े थे, लेकिन इस बार अब तक भोपाल का बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल से करीब ढाई फीट नीचे है। इससे साफ है कि इस साल अब तक मानसून की सक्रियता अपेक्षाकृत काफी कमजोर रही है।

रक्षाबंधन के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

हालांकि राहत की खबर ये है कि 11 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य में एक बार फिर भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम मध्यप्रदेश की ओर बढ़ेगा, जिससे छोटे-बड़े जल स्रोतों के भरने की स्थिति फिर बन सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिन तक उमस और गर्मी का दौर रहेगा, लेकिन रक्षाबंधन के बाद मानसून के दोबारा जोर पकड़ने की पूरी संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.