Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घाना में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा : दो मंत्री समेत 8 की मौत

अक्रा | घाना में एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर दुर्घटना ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस भीषण हादसे में देश के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमा और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुरताला मुहम्मद समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब सभी मंत्री एक पर्यावरणीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अक्रा से ओबुआसी जा रहे थे।

उड़ान के दौरान अचानक हेलीकॉप्टर का रडार से संपर्क टूट गया, जिसके बाद वह घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की पुष्टि करते हुए राष्ट्रपति जॉन महामा के प्रमुख सचिव जूलियस डेब्राह ने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

हादसे में जान गंवाने वालों में दो केंद्रीय मंत्री, सत्तारूढ़ दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चालक दल के सदस्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन और जांच शुरू कर दी गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने देशभर में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है और अगले आदेश तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने के निर्देश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.