Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर से सीधे वैष्णो देवी: वंदे भारत को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

जालंधर |  माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज अब जालंधर सिटी स्टेशन पर भी देने का फैसला किया है। इससे जालंधर और आसपास के जिलों के यात्रियों को आरामदायक और तेज सफर का सीधा लाभ मिलेगा।

यह ट्रेन अमृतसर होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन तक जाएगी। खास बात यह है कि इस हाईस्पीड ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।

जानिए टाइमिंग और रूट

  • ट्रेन संख्या 26406:
    श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रस्थान: सुबह 6:40 बजे
    जालंधर सिटी पहुंचने का समय: सुबह 11:03 बजे
    अमृतसर आगमन: दोपहर 12:20 बजे
  • ट्रेन संख्या 26405 (रिटर्न):
    अमृतसर से प्रस्थान: शाम 4:25 बजे
    कटड़ा आगमन: रात 10:00 बजे

ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार छोड़कर) चलेगी। जालंधर से वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों के लिए यह नई सेवा न सिर्फ समय की बचत करेगी, बल्कि यात्रा को भी बेहद सुविधाजनक और सुरक्षित बनाएगी।

रेलवे के इस फैसले से जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express,नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की करीब 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क कर ली हैं। ईडी के...

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का सहारा

Summer express, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक और प्रभावी पहल कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

होर्मुज जलसंधि को लेकर टकराव तेज, ओमान के टोल-फ्री कॉरिडोर पर ईरान की चेतावनी

Summer express, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ताओं और 60 दिनों के अंतरिम युद्धविराम के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओमान द्वारा तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग शुरू करने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय विवाद गहरा गया है। ईरान...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.