Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दवाड़ा फ्लाईओवर पर पहाड़ी से गिरीं भारी चट्टानें…आवाजाही ठप 

Mandi, Dharamveer

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (NH-3) पर मंडी से औट तक का सफर एक बार फिर खतरनाक बन गया है। मंगलवार रात भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ, जिससे बुधवार को हाईवे 9 मील, जोगनी मोड़ और दवाड़ा फ्लाईओवर के पास बंद हो गया। सबसे गंभीर स्थिति दवाड़ा फ्लाईओवर पर देखने को मिली, जहां पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिर गईं। इससे फ्लाईओवर को भारी नुकसान पहुंचा है और इसकी सतह पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।

यह पहली बार है जब फ्लाईओवर की संरचना को सीधे तौर पर चट्टानों से इतना नुकसान पहुंचा है, जिससे NHAI की चिंता भी बढ़ गई है। बुधवार को भी यहां रुक-रुक कर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। फ्लाईओवर पर फिलहाल आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। नीचे से गुजरने वाला हाईवे भी मंगलवार रात से बंद है, लेकिन मशीनरी द्वारा युद्धस्तर पर काम जारी है और इसके आज (गुरुवार) दोबारा खुलने की संभावना है।

मरम्मत के बाद ही बहाल होगी आवाजाही: NHAI

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि दवाड़ा फ्लाईओवर भारी चट्टानों की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसे फिलहाल बंद रखा गया है। जैसे ही भूस्खलन का खतरा कम होता है, फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। मरम्मत के बाद ही इसे फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा।

फ्लाईओवर से नीचे वाले हाईवे को खोलने के लिए लगातार मशीनरी काम में लगी है। वहीं, 9 मील और जोगनी मोड़ को अस्थायी रूप से खोल दिया गया है और इन दोनों के बीच फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाला गया है।

प्रशासन ने तेज किए राहत और बचाव कार्य: डीसी

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े स्तर पर हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। फंसे हुए यात्रियों और वाहन चालकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। सड़क मार्ग को खोलने के लिए मशीनरी के साथ युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग—कमांद-कटौला होकर मंडी की ओर भेजा गया है ताकि ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.