Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का रोमांच चरम पर, ICC रैंकिंग में चमके भारतीय सितारे

7 August, 2025

हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं रही। हर मुकाबला आखिरी दिन तक खिंचा और दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। नतीजा—सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार, 6 अगस्त को ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी जमकर सराहा गया है।

जो रूट नंबर 1, भारतीय बल्लेबाजों ने भी दिखाई दमदार मौजूदगी

टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ जो रूट 908 रेटिंग अंकों के साथ पहले पायदान पर कायम हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ शानदार 537 रन बनाए। उनके बाद दूसरे नंबर पर उनके ही हमवतन हैरी ब्रूक हैं, जिनके खाते में 868 रेटिंग अंक हैं।

भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने इस दौरे पर लाजवाब खेल दिखाते हुए रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाई है। अब वे पांचवें नंबर पर पहुँच गए हैं। जायसवाल के 792 रेटिंग पॉइंट्स हैं। उन्होंने सीरीज में 411 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

दूसरी ओर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक स्थान का नुकसान हुआ है। अब वे आठवें नंबर पर हैं और उनके 768 रेटिंग अंक हैं। पंत ने 68.42 की औसत से 479 रन बनाए, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।वहीं कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने सीरीज में कुल 752 रन बनाए, रैंकिंग में चार पायदान फिसलकर 13वें स्थान पर आ गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.