Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल कांग्रेस में बदलाव की आहट, CM सुक्खू बोले— SC नेता या मंत्री बने नया अध्यक्ष

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। मौजूदा अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पद छोड़ने के संकेत दे दिए हैं, और अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी नए अध्यक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर आलाकमान से आग्रह किया है कि नया अध्यक्ष या तो अनुसूचित जाति से हो या फिर मंत्रिमंडल का कोई मौजूदा सदस्य हो।


सीएम सुक्खू ने बताया कि अध्यक्ष पद को लेकर आलाकमान के साथ सार्थक चर्चा हुई है, और इस प्रक्रिया को पूरा होने में तकरीबन दो महीने लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी नया अध्यक्ष होगा, वह संगठन को मज़बूती देने के लिए काम करेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की संभावना भी है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने आलाकमान से यह आग्रह किया है कि नया प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति से हो या फिर मंत्रिमंडल का कोई सदस्य, ताकि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में श्रमिकों का प्रदर्शन,लंबित क्लेम पर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में शुक्रवार को जिला भर से आए श्रमिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कचेहरी अड्डा पर एकत्रित हुए मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके क्लेम सेटल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन...

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.