Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा ट्रांसफर विवाद पर सीएम ने लगाई फटकार

हरियाणा  | हरियाणा में कर्मचारियों और अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सियासी गलियारों में फिर से हलचल मच गई है। हाल ही में 29 जुलाई को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें बीजेपी के कई मंत्री और विधायक शामिल थे। इस बैठक में दक्षिण हरियाणा के एक विधायक ने ट्रांसफर मामलों पर अपनी नाराजगी जताई और कहा कि लंबे समय से सीएमओ के अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विधायक ने साफ कहा, “मैं तो एक सामान्य विधायक हूं, लेकिन यहां तो मंत्रियों की बात भी सुनवाई नहीं होती।” उनकी इस बात को कई कैबिनेट मंत्रियों ने समर्थन दिया। एक मंत्री ने तो ट्रांसफर फाइलों की तुलना जलेबी से करते हुए कहा कि इन्हें इधर-उधर घुमाया जाता है, लेकिन कोई काम नहीं होता।

इस विवाद के बीच सरकार ने ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए जून में नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

बैठक के दौरान इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री सैनी भी काफी नाराज नजर आए और उन्होंने सीएमओ के एक HCS अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। सीएम ने साफ किया कि बिना वजह मंत्रियों और विधायकों की ट्रांसफर फाइलें नहीं रोकी जानी चाहिए।

बैठक खत्म होने के बाद जब विधायक अपनी विधानसभा की ओर रवाना हुए, तो संबंधित अधिकारी ने फोन कर उनकी ट्रांसफर फाइलों को मंजूरी दे दी। इस घटनाक्रम से साफ हुआ कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया में अभी भी अंदरूनी अड़चनें बरकरार हैं, जो जल्द ही सुलझाने की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.