Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी भूस्खलन से फिर बंद हुआ धर्मपुर-बनवारकलां-मढ़ी मार्ग, बाल-बाल बचे लोग

Dharamveer, 8 August

मंडी जिला में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। धर्मपुर-बनवारकलां-मढ़ी सड़क, जो पहले से ही पिछले चार दिनों से बंद थी, को खोलने का प्रयास कर रही मशीनरी को उस समय पीछे हटना पड़ा जब शुक्रवार दोपहर एक और बड़ा भूस्खलन हो गया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग को बहाल करने के लिए तैनात दो जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में जुटी थीं, तभी अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर नीचे गिरने लगे। जैसे ही पहाड़ी के दरकने की आवाज आई, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर सभी को सतर्क किया। इस चेतावनी से कई लोगों की जान बच गई।

कुछ ही क्षणों में पूरा पहाड़ भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इस भूस्खलन का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आपदा की भयावहता स्पष्ट दिखाई देती है। यह घटना सोनखड्ड पर बने पुल से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां अब पैदल चलने की भी कोई जगह नहीं बची है।लोक निर्माण विभाग धर्मपुर के अधीक्षण अभियंता ई. प्रमोद कश्यप ने बताया कि पहाड़ी के फिर से खिसकने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है और वहां अभी भी खतरा बना हुआ है। इसलिए एहतियातन मशीनों को फिलहाल हटा लिया गया है। मौसम साफ होने के बाद ही मलबा हटाने का कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। तब तक मार्ग बंद ही रहेगा.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.