Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

करनाल |  हरियाणा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और ताज़ा वारदात ने फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करनाल के निगदू गांव में एक युवक पर छह हमलावरों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बलराम रात करीब 8:30 बजे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास एक युवक के साथ खड़ा था। इसी दौरान अचानक छह युवक वहां पहुंचे और बलराम पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर दिए। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस को दिए बयान में बलराम ने बताया कि करीब एक माह पहले गांव की गली से गुजरते समय तीन आरोपियों से कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया।

परिजनों ने इस घटना को पूरी तरह से सोची-समझी साजिश बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। यह वारदात न केवल गांव बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...

कांगड़ा में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 17.50 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये बरामद

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धर्मशाला में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17.50 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है।वहीं, नशा तस्करी से जुड़े लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.