Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी सरकार का रक्षाबंधन तोहफा: गैस सब्सिडी बढ़ी

नई दिल्ली | रक्षाबंधन से पहले देश की करोड़ों बहनों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी ₹200 से बढ़ाकर ₹300 करने का ऐलान किया है। मोदी कैबिनेट ने इसके लिए ₹12,060 करोड़ की मंजूरी दी है, जिससे 10 करोड़ से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

उज्ज्वला योजना क्या है?

गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, पहली रीफिलिंग और चूल्हा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई थी। इसका मकसद महिलाओं को धुएं से होने वाली दिक्कतों से बचाना और रसोई में सुविधा बढ़ाना है।

कितना मिलेगा फायदा?

अब उज्ज्वला लाभार्थियों को हर साल 9 रिफिल पर ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलेगी, जिससे रसोई खर्च में बड़ी राहत मिलेगी।

कनेक्शन कैसे लें?

  • ऑफलाइन: नज़दीकी एलपीजी वितरण केंद्र में फॉर्म भरकर और दस्तावेज जमा कराएं।
  • ऑनलाइन: www.pmuy.gov.in पर जाकर आवेदन करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ट्रंप प्रशासन के ‘मिस्टर सिंह’ पोस्ट पर अमेरिका में विवाद

एजेंसी | वॉशिंगटनअमेरिका में ट्रंप प्रशासन के आव्रजन अभियान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर में सिख और दक्षिण एशियाई लोगों को लेकर आपत्तिजनक संदेश होने के आरोप लगे हैं।तस्वीर में फिल्म ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ की...

मुख्यमंत्री ने पराली प्रबंधन के लिए सीआईआई से सहयोग मांगा

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फसल अवशेष यानी पराली के टिकाऊ प्रबंधन के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर काम करने की जरूरत बताई है।उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की विशेषज्ञता, नई तकनीक और संसाधनों का इस्तेमाल कर पराली प्रबंधन की समस्या का व्यावहारिक समाधान तलाशा जा सकता...

जेलेंस्की का विमान ड्रोन हमले से बाल-बाल बचा

एजेंसी | ओस्लो/कीवयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बुधवार को यह दावा किया। उन्होंने बताया कि जेलेंस्की का विमान उड़ान भरने ही वाला था, तभी एक ड्रोन उसके करीब पहुंच...

35 लाख लाभार्थियों को 1,129 करोड़ रु. ट्रांसफर

एजेंसी | पंचकूलाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 1,129.05 करोड़ रुपये की राशि भेजी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाना है, ताकि बिचौलियों की...

डीए मामला : हाईकोर्ट के आदेश- सुप्रीम कोर्ट में अपील पर सुनवाई कराए सरकार

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान के मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी चुनौती पर जल्द सुनवाई कराने को कहा है।अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकार को अपने फैसले के खिलाफ अपील करने का पूरा अधिकार है, लेकिन केवल विशेष अनुमति याचिका...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.