Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अगले हफ्ते शेयर बाजार में 4 आईपीओ, 11 लिस्टिंग का धमाल

नई दिल्ली |  अगला सप्ताह शेयर बाजार में निवेशकों के लिए खासा रोमांचक होने वाला है। इस दौरान चार नए आईपीओ निवेश के लिए खुलेंगे, जबकि 11 कंपनियां शेयर बाजार में दस्तक देंगी। ज्वैलरी, कृषि, प्रकाशन और रियल एस्टेट समेत कई सेक्टरों में मेनबोर्ड और एसएमई सेगमेंट में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी।

खुलने वाले आईपीओ

  • ब्लूस्टोन ज्वैलरी: 11–13 अगस्त, ₹1,540.65 करोड़, प्राइस ₹492–517, लिस्टिंग 19 अगस्त
  • रीगल रिसोर्सेज: 12–14 अगस्त, ₹306 करोड़, प्राइस ₹96–102, लिस्टिंग 20 अगस्त
  • इकोडेक्स पब्लिशिंग सॉल्यूशंस: 11–13 अगस्त, ₹42.03 करोड़, प्राइस ₹98–102, लिस्टिंग 19 अगस्त
  • महेंद्र रियल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर: 12–14 अगस्त, ₹49.45 करोड़, प्राइस ₹75–85, लिस्टिंग 20 अगस्त

अगले हफ्ते की लिस्टिंग्स

  • मेनबोर्ड: हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर (12 अगस्त), जेएसडब्ल्यू सीमेंट, ऑल टाइम प्लास्टिक्स (14 अगस्त)
  • एसएमई सेगमेंट: एसेक्स मरीन, बीएलटी लॉजिस्टिक्स, आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज, ज्योति ग्लोबल प्लास्ट, पार्थ इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल्स, भदोरे इंडस्ट्रीज (11 अगस्त), सावलिया फूड्स प्रोडक्ट्स, कॉनप्लेक्स सिनेमाज (14 अगस्त)

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.