Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन सील-18’: बड़ी गिरफ्तारी का खुलासा

जालंधर |  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब पुलिस ने ‘ऑपरेशन सील-18’ नामक विशेष अभियान चलाकर राज्य की सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देश पर पंजाब के 10 सीमावर्ती जिलों में संयुक्त नाके स्थापित किए गए, जहां आने-जाने वाले सभी वाहनों की सख्ती से जांच की गई।

विशेष डीजीपी कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रूपनगर, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा जिलों में कुल 71 प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर 600 से अधिक पुलिसकर्मियों ने टीमें बनाकर कड़ी जांच-पड़ताल की।

इस अभियान के दौरान कुल 2464 वाहनों की जांच हुई, जिनमें से 286 वाहनों के चालान काटे गए और 9 वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही चार मामलों में एफआईआर दर्ज की गई और 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही, नशे के खिलाफ अभियान को 161वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने 403 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 2.2 किलो हैरोइन तथा 2.1 किलो अफीम बरामद हुई। अब तक इस अभियान में कुल 25,264 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पंजाब पुलिस ने अपने अभियान के माध्यम से सीमाओं की सुरक्षा और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

मुंबई में ‘फल चोर’ गैंग का पर्दाफाश, कांदिवली से चोरी कर मीरा रोड में बेचता था माल

Summer express, मुंबई |मुंबई पुलिस ने एक अनोखे चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे लगी फलों की दुकानों से महंगे फल चोरी कर उन्हें मीरा रोड में अपने ठेले पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया है।...

नासिक TCS धर्मांतरण-उत्पीड़न केस: फरार HR निदा खान गर्भवती, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

Summer express,नासिक | महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रही एचआर मैनेजर निदा खान को लेकर नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिलने की बात सामने आई है और उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका...

हरियाणा निकाय चुनावों पर रोक की मांग खारिज, 10 मई को मतदान का रास्ता साफ

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य में निकाय चुनावों पर रोक लगाने और वार्डबंदी प्रक्रिया को दोबारा कराने की मांग की गई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.