Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा सरकार देगी 15 हजार गरीबों को प्लाट

हरियाणा  |  हरियाणा सरकार ने राज्य के 16 शहरों में 15,251 गरीब परिवारों के लिए बड़ा आवासीय योजना शुरू की है, जिसके तहत पात्र परिवारों को सस्ते प्लाट दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ सिरसा, झज्जर, चरखी दादरी, फतेहाबाद, जगाधरी, करनाल, जुलाना, अंबाला, रेवाड़ी, जींद, बहादुरगढ़, पलवल, महेंद्रगढ़, रोहतक और सफीदों के गरीब परिवार उठा सकेंगे।

पात्र परिवार स्वतंत्रता दिवस तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ताकि उन्हें शीघ्र ही आवासीय प्लाट मिल सके। हरियाणा की मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना और ग्रामीण आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मिलाकर क्रियान्वित किया जा रहा है। इस योजना के तहत महाग्रामों में 50 वर्ग गज और अन्य गांवों में 100 वर्ग गज के प्लाट दिए जाएंगे। साथ ही, केंद्र सरकार की मदद से इन प्लाटों पर निर्माण के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह कदम हरियाणा सरकार की गरीबी उन्मूलन और आवासीय सुरक्षा को मजबूत करने की बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे राज्य के गरीब परिवारों के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा आएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.