Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बारिश का कहर बढ़ेगा, 14 अगस्त को भारी बरसात का येलो अलर्ट

पंजाब  |  पंजाब में आज सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को मौसम की तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, लेकिन 14 अगस्त को भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा गया है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार मोहाली, नवांशहर, रूपनगर, होशियारपुर और पठानकोट जैसे जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट पहले ही घोषित किया गया है ताकि लोग सतर्क रहें और आवश्यक तैयारियां कर सकें।

आने वाले दिनों में पूरे पंजाब में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि अगले 2-3 दिनों के लिए फिलहाल किसी भी तरह का नया अलर्ट नहीं जारी किया गया है, लेकिन 14 और 15 अगस्त को बारिश की तीव्रता में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...

जेएलएन नहर में डूबे किसान की तलाश जारी, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Summer express, झज्जर। बेरी क्षेत्र के गांव गोच्छी में जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में डूबे 25 वर्षीय किसान पंकज का 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक...

कुटलैहड़ में 56 जरूरतमंद परिवारों को मिली ₹5.95 लाख की आर्थिक सहायता, विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक

Summer express/ऊना,राकेश -:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने 56 जरूरतमंद परिवारों को कुल 5 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। यह सहायता बच्चों की शादी, बुजुर्गों के इलाज, विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए प्रदान...

मिंजर महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, विकास योजनाओं का देंगे संदेश

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव के अवसर पर चंबा पहुंचे, जहां उनका जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री महोत्सव के तहत आयोजित सातवीं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री...

डिजिटल साक्ष्यों के दम पर शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा से तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और अधिक तकनीकी व आक्रामक बनाते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के आधार पर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से चिट्टा तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.