Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में खैर तस्करों ने वनकर्मियों पर किया हमला

यमुनानगर  | यमुनानगर के गांव खिल्लेवाला में खैर के पेड़ों की तस्करी कर रहे गिरोह ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया। वन अधिकारी राजीव कांबोज ने बताया कि सात अगस्त की रात तस्करों को पकड़ने के लिए नाका लगाया गया था, लेकिन आरोपियों ने वन विभाग के कर्मचारियों से मारपीट की और विभाग की गाड़ी तोड़कर फरार हो गए।

थाना प्रतापनगर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान जमशेद उर्फ जग्गू, कासिम उर्फ पोली, इकराम, वलीदीन और महबूब उर्फ बूबा के रूप में की है।

जांच अधिकारी एसआई नर सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वन विभाग ने भी इस हमले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का फैसला किया है ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...

महम विधायक बलराम दांगी को 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सैमाणिया का नाम फिर आया सामने

Summer express, /महम |महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे संदेश में एक सप्ताह के भीतर रकम तैयार करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही लिखा गया है कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.