रेवाड़ी | बावल में एक कबाड़ी इलेक्ट्रॉनिक कांटे में रिमोट का उपयोग कर वजन कम करता पाया गया। रविवार को यह खुलासा होते ही हंगामा मच गया और पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।
चौपड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक मानसिंह ने बताया कि उनके यहां रखे गए गत्ते और प्लास्टिक का वजन उन्होंने अपने कांटे से 23.6 किलो मापा, लेकिन जब वही सामान कबाड़ी के कांटे पर तौला गया तो वजन केवल 13.2 किलो निकला। शक होने पर जांच की गई तो पता चला कि कबाड़ी ने रिमोट छुपाकर कांटे को हेरफेर कर वजन घटाया था। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और कबाड़ी से पूछताछ की।
आरोपी यूपी का निवासी सावेद ने स्वीकार किया कि वह एक बार में लगभग 5 किलो तक वजन कम कर देता था और लालच में यह धोखाधड़ी करता था। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसने कितने लोगों को इस तरीके से ठगा है।