Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायक सुधीर शर्मा का पलटवार — “वार होगा तो जवाब ज़रूर मिलेगा

Dharamshala, Rahul

धर्मशाला (राहुल चावला)। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सामने से आने वाले हर वार का जवाब मर्यादा के साथ देना ज़रूरी है, और वे हमेशा इसका ध्यान रखते हैं। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि वे पलटवार करते समय सामने वाले के पद और ओहदे का सम्मान करते हैं।

मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को रात में बुरे सपने आते हैं, और विडंबना यह है कि उन सपनों में मैं ही होता हूं। रात को ठंडा पानी पीकर सोने से पहले भी वे मुझे याद करते होंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की स्थिति ऐसी है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में अब कोई भी आपदा सहायता राशि देना नहीं चाहता, बल्कि लोग सीधे प्रभावितों को राहत राशि बांट रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने नेताओं को खुश करने के लिए कुछ भी बोलना पड़ता है। “मैं कौन सी धनराशि बांट रहा हूं, इसके लिए मुझे किसी के प्यादों का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं,” उन्होंने कहा।सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामों का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनमें संपत्ति संबंधी बेमेल जानकारियां हैं, लेकिन उन्होंने इस पर कभी सवाल नहीं उठाए।

शहीद मेजर अभिजय थापा की याद में स्मृति द्वार
सोमवार को विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला खनियारा रोड पर शहीद मेजर अभिजय थापा की स्मृति में स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र कार्य लंबे समय से लंबित था, लेकिन अब इसे पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है और यह जल्द बनकर तैयार होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर जोबन बिल्ला पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आया

Summer express, मोहाली। चार हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में वांछित गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को आखिरकार पंजाब पुलिस ने भारत लाने में सफलता हासिल कर ली है। करीब छह महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया और संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर रविवार को मोहाली स्थित शहीद भगत...

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.