Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटकपूरा में तेज टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

कोटकपूरा |  कोटकपूरा के अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर कोठे रामसर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें फरीदकोट और बठिंडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान गुरु तेग बहादर नगर, कोटकपूरा निवासी गुरमेल सिंह (37) और उनके भतीजे सुखमंदर सिंह (9) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोटकपूरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरमेल सिंह अपने भतीजे और परिवार के साथ मोटरसाइकिल से अपने ननिहाल गांव बंबीहा भाई जा रहे थे। वापस लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठे रामसर के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुखमंदर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गुरमेल सिंह इलाज के दौरान दम तोड़ बैठे। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो घायलों को बठिंडा रेफर किया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक है।

थाना सदर कोटकपूरा के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही इस हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा। आगे की कार्रवाई जांच के परिणामों के आधार पर की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.