Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को तुरंत सड़कों से हटाकर शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद इलाके में खासकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद की नगर निकायों को निर्देश दिया है कि वे सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखें और फिर उन्हें सड़क पर वापस न छोड़ा जाए। साथ ही, 6 से 8 हफ्तों के भीतर कम से कम 5,000 कुत्तों के लिए शेल्टर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिनमें वैक्सीनेशन, स्टेरिलाइजेशन, सीसीटीवी निगरानी और भविष्य में विस्तार की सुविधा हो।

यह फैसला आवारा कुत्तों से परेशान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWA) के लिए राहत की खबर है, जबकि पशु अधिकार समर्थकों ने इसे क्रूर और अव्यवहारिक बताया है। उनका कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर कुत्तों को संभालने के लिए न जमीन है और न ही पर्याप्त संसाधन।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं। कुछ ने इस फैसले का समर्थन किया और कहा कि यह सुरक्षा के लिए जरूरी है, जबकि अन्य ने इसे जानवरों के प्रति बेरहमी करार दिया। कई लोगों ने यह भी कहा कि आवारा कुत्तों के कारण बच्चों और राहगीरों की जान खतरे में है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि नगर निकायों को डॉग बाइट की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन शुरू करनी होगी और किसी भी हालत में कुत्तों को सड़क पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा।

अब यह देखना होगा कि दिल्ली-एनसीआर प्रशासन इस आदेश को कितनी तेजी से लागू करता है और आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान कैसे करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.