Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा दे रही भाजपा, कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- सीएम सुक्खू

Summer express/शिमला ,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को तूल देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति आपसी भाईचारे, सौहार्द और सभी धर्मों के सम्मान की रही है, लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

संजौली में हाल ही में हुए विवाद और उसके बाद नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किए गए चक्का जाम पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी को किसी कार्रवाई पर आपत्ति है तो उसके लिए कानूनी रास्ते उपलब्ध हैं और विरोध भी संविधान एवं कानून के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरफ्तारी के विरोध में सड़कें जाम करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति में अराजकता को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

भाजपा पर हमला बोलते हुए सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम आबादी नाममात्र की है और प्रदेश की लगभग 97 प्रतिशत आबादी हिंदू है। इसके बावजूद भाजपा हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हिंदू हितों के लिए काम कर रही है, लेकिन साथ ही सभी धर्मों और समुदायों का समान सम्मान करती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की पहचान सामाजिक सद्भाव और सांप्रदायिक सौहार्द से है। प्रदेश में हर जाति और धर्म का सम्मान होना चाहिए तथा समाज को बांटने वाली राजनीति से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.