Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में रक्तदान शिविर, अनिल विज ने प्रत्येक रक्तदाता को ₹1100 देने की घोषणा की

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला छावनी। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अंबाला छावनी के स्टाफ रोड स्थित संत निरंकारी भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 111 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रक्तदान करने वाले सभी 111 रक्तदाताओं को 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। यह पहली बार माना जा रहा है कि किसी कैबिनेट मंत्री ने रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। विज ने रक्तदाताओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है।

शिविर में मौजूद श्रद्धालुओं और पदाधिकारियों ने बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्षों से मानव सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मिशन की प्रेरणा से देशभर में हर वर्ष सैकड़ों रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनके माध्यम से हजारों यूनिट रक्त एकत्र कर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जाता है।

रक्तदान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि निरंकारी मिशन के संस्थापक बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षा रही है कि “रक्त नसों में बहे, नालियों में नहीं”। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए मिशन लगातार लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि अंबाला कैंट, अंबाला शहर, नारायणगढ़ और शाहजादपुर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। शिविर में करीब 250 यूनिट रक्त संग्रहित होने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम के दौरान मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी तीन वर्षों में संत निरंकारी मिशन अपनी स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलब्धि हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में मानव कल्याण और सेवा से जुड़े अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

मंत्री अनिल विज ने भी संत निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक और मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को भी रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पिंजौर हत्याकांड: मर्डर के आरोपितों ने किया पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास

Summer express, मोनिका रावत, पंचकूला। पिंजौर के मेन बाजार में हुए जितेश मनोचा (किट्टू) (42) हत्याकांड में पकड़े गए 2 दिन के रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपितों खुशदीप व मनप्रीत ने रास्ते में बाथरूम के लिए गाड़ी रुकवाई और पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें...

पंजाब राजस्व विभाग को मिला नया बल, 33 प्रशिक्षित पटवारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राजस्व सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 33 प्रशिक्षित पटवारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। पंजाब भवन में आयोजित समारोह के दौरान राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और...

होश में रहकर ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी, ऑपरेशन थिएटर में फिल्म देखती रही महिला

Summer express, गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र की एक जटिल और अत्याधुनिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक महिला की ‘अवेक ब्रेन सर्जरी’ के दौरान वह पूरे समय होश में रही और ऑपरेशन के दौरान अपनी पसंदीदा फिल्म देखती रही। इस अनूठी सर्जरी ने चिकित्सा जगत...

एलएनजेपी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का पेन डाउन प्रदर्शन, महिला आयोग चेयरपर्सन टिप्पणी पर भड़का विरोध

Summer express, कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया की कथित टिप्पणियों को लेकर सोमवार को नर्सिंग ऑफिसर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल कर अपनी नाराजगी जताई और टिप्पणी को पूरे नर्सिंग समुदाय का अपमान बताया। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान...

अरावली में अवैध निर्माण का खेल जारी, 420 फार्म हाउसों पर कार्रवाई अधर में

Summer express, गुरुग्राम। सोहना के रायसीना स्थित अरावली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध निर्माण गतिविधियां लगातार जारी हैं। प्रतिबंध और निगरानी के दावों के बावजूद पहाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर निर्माण कार्य खुलेआम चल रहे हैं। स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जिम्मेदार विभागों की मौजूदगी के बावजूद पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कैसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.