12 August, 2025
सिनसिनाटी में खेले गए महिला एकल फाइनल में विश्व नंबर 1 आर्यना सबालेंका ने कड़े संघर्ष के बाद ब्रिटेन की एम्मा रादुकानु को 7-6 (3), 4-6, 7-6 (5) से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबला 3 घंटे 9 मिनट तक चला और दोनों खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन किया।
पहले सेट में रादुकानु ने शानदार शुरुआत करते हुए लगातार नौ अंक जीते, लेकिन सबालेंका ने टाई-ब्रेक में सेट 7-6 (3) से जीतकर वापसी की। दूसरे सेट में रादुकानु ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 4-6 से सेट अपने नाम किया। निर्णायक तीसरे सेट में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन सबालेंका ने अनुभव और दमदार शॉट्स की बदौलत टाई-ब्रेक में 7-6 (5) से जीत दर्ज की।
जीत के बाद सबालेंका ने कहा कि रादुकानु के खिलाफ जीत आसान नहीं थी। तीसरे सेट में मुझे जोखिम भरे शॉट खेलने पड़े। वह शानदार खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान हैं। उन्हें अच्छे फॉर्म में देखकर खुशी होती है।हार के बावजूद रादुकानु अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहीं। उन्होंने कहा कि वह नंबर 1 किसी वजह से हैं। हार्ड कोर्ट पर उन पर दबाव डालना मेरे लिए गर्व की बात है।