Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में अवैध गर्भपात पर सख्ती, 120 एफआईआर दर्ज

चंडीगढ़ |  हरियाणा में इस साल अब तक अवैध गर्भपात और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट की गैरकानूनी बिक्री के मामले में 120 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें से 39 मामलों में पुलिस ने अदालत में चालान पेश कर दिया है, जबकि 47 मामलों की जांच जारी है।

राज्य में लिंगानुपात सुधार के लिए गठित स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने अवैध गर्भपात पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे और 12 सप्ताह से अधिक के गर्भपात मामलों में रिवर्स ट्रैकिंग की जाएगी, खासकर जहां महिलाओं की पहले से एक या अधिक बेटियां हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करनी होगी और कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मामलों को अदालत में मजबूत तरीके से पेश किया जा सके। साथ ही, लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आरोपियों के फोन रिकॉर्ड और लोकेशन हिस्ट्री खंगाली जाएगी।

सरकार का मानना है कि इस सख्त निगरानी और कानूनी कार्रवाई से लिंगानुपात में सुधार और अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.