Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू का जलवायु चेतावनी अलर्ट — जहां पड़ती थी बर्फ, अब फट रहे बादल

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बादल फटने और फ्लैश फ्लड की घटनाओं ने प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में भी बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं, जहां पहले सिर्फ बर्फ गिरती थी। उन्होंने इसे जलवायु परिवर्तन का सीधा असर बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते 24 घंटों में कुल्लू, शिमला और किन्नौर में बादल फटने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। इस खतरे को लेकर केंद्र से बातचीत हुई है और वैज्ञानिक टीम ने प्रदेश का अध्ययन किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए विशेष आपदा राहत पैकेज की मांग भी दोहराई।सीएम ने याद दिलाया कि 2023 की आपदा में प्रदेश को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। इस मुद्दे पर विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया, लेकिन भाजपा ने चर्चा में हिस्सा नहीं लिया।

वन संरक्षण पर पहल

76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में सीएम सुक्खू ने “राजीव गांधी वन संवर्धन योजना” शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयंसेवी संस्थाओं को एक हेक्टेयर भूमि पौधारोपण के लिए दी जाएगी, पांच साल तक देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। योजना के तहत प्रति हेक्टेयर 1.20 लाख रुपये और पौधों के जीवित रहने के आधार पर पांच वर्षों तक वार्षिक भुगतान मिलेगा।

विधानसभा सत्र पर बयान

सीएम ने कहा कि इस बार लंबा मानसून सत्र रखा गया है ताकि विपक्ष साक्ष्यों के साथ सार्थक चर्चा कर सके। उन्होंने कहा कि सिर्फ आरोप लगाना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.