Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वतंत्रता दिवस पर ‘स्वतंत्रता सेनानी बोर्ड’ गठन की मांग तेज..परिषद ने सरकार को दी चेतावनी

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी परिषद ने प्रदेश सरकार से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बोर्ड के गठन की घोषणा करने की मांग की है। परिषद का कहना है कि वर्ष 2017 के बाद से ऐसा कोई बोर्ड गठित नहीं हुआ है, जिसके चलते स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों और मुख्यमंत्री तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिषद के महासचिव डॉ. अतुल ठाकुर ने कहा कि पहले बोर्ड की नियमित बैठकों में स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं का समाधान किया जाता था, लेकिन पिछले आठ वर्षों से यह प्रक्रिया ठप है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस बारे में चर्चा के बावजूद केवल आश्वासन मिले, कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

डॉ. ठाकुर ने बताया कि अब स्वतंत्रता सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े अवसरों पर आमंत्रित तक नहीं किया जाता। परिषद के पास अपना कार्यालय भी नहीं है, जबकि पहले गांधी भवन में यह सुविधा उपलब्ध थी। कई स्वतंत्रता सेनानियों के घरों तक सड़कें नहीं पहुंचीं और आरक्षण के तहत खाली पड़े पद भी भरे नहीं जा रहे हैं। यहां तक कि उनके परिजनों को प्रमाण पत्र बनवाने में भी दिक्कतें आती हैं।परिषद ने सरकार से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस पर बोर्ड के गठन की घोषणा कर नियमित बैठकें शुरू की जाएं, ताकि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।इस मौके पर परिषद के मुख्य सलाहकार ओम चंद, अध्यक्ष जगदीश गुलेरिया, उपाध्यक्ष केके वर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मोहन, मंडी मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह मिन्हास और सुंदरनगर अध्यक्ष दुनी चंद शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.