Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस: सीएम और मंत्रियों ने फहराया  झंडा

हरियाणा  | हरियाणा में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और परेड का आयोजन किया गया। रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वजारोहण किया। इसके पहले सीएम ने राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में परेड का निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर की अनाज मंडी में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

चरखी दादरी में सांसद धर्मवीर सिंह ने नई अनाज मंडी में ध्वजारोहण किया। उन्होंने मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली।

पंचकूला में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण में शामिल हुईं। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और जिला वासियों को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने सेक्टर 12 स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैथल के पुलिस लाइन ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने ध्वजारोहण किया। रेवाड़ी में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया।

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहीदों को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.