Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा स्वतंत्रता दिवस पर बारिश का अलर्ट, जलभराव खतरा

चंडीगढ़ | हरियाणा में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन सात जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर और करनाल में भी यलो अलर्ट जारी है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर जिले में सबसे अधिक 700 एमएम बारिश हुई, जबकि कैथल जिले में सबसे कम बारिश हुई। इस वजह से कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। खासकर जींद में सड़कों पर पानी लबालब भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने नागरिकों से सलाह दी है कि तेज बारिश और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल।करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में दो युवकों पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 अक्टूबर की रात हुई इस वारदात के बाद सिटी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने...

राखीगढ़ी में मिला 7,000 साल पुराना मिट्टी का झुनझुना, बिना जोड़ की बनावट बनी रहस्य

Summer express, राखीगढ़ी। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में खुदाई के दौरान मिले पुरातात्विक अवशेष लंबे समय से देश-विदेश के शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण और अध्ययन का विषय रहे हैं। इन दिनों आयोजित महोत्सव में प्रदर्शनी में रखा करीब 7,000 साल पुराना मिट्टी का गोलाकार झुनझुना लोगों का ध्यान खींच रहा है। सामान्य गेंद जैसी...

कांग्रेस चुनाव हारने के बाद मातम मना रही है, वोट चोरी रैली उसी का तरीका: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की ओर से एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोरी रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनाव हारने के बाद कांग्रेस मातम मना रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है...

पलवल में राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल का समापन, विजेता पहलवानों को मिले लाखों रुपये के पुरस्कार

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा केसरी-कुमार दंगल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि ओलंपिक कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त और बबीता कुमारी विशिष्ट अतिथि...

हादसे में पैर गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, करनाल के नितेश कुमार ने पैरा एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। एक हादसे ने उनका पैर छीन लिया, लेकिन आगे बढ़ने का हौसला नहीं छीन सका। मुश्किल परिस्थितियों को चुनौती देते हुए करनाल के नितेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। पैरा एशियन गेम्स में बैडमिंटन की एसएल-3 श्रेणी के पुरुष एकल मुकाबले में स्वर्ण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.