नई दिल्ली। भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) और सबसे पुराने लोकतंत्र (अमेरिका) के बीच संबंध ऐतिहासिक हैं और इनका भविष्य बेहद दूरगामी है।
रुबियो ने भारतीय जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साझा दृष्टिकोण से जुड़े हैं। दोनों देशों की साझेदारी उद्योग, नवाचार, उभरती प्रौद्योगिकियों और अंतरिक्ष क्षेत्र तक फैली हुई है। रुबियो के इस बयान से साफ है कि भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर आने वाले समय में और मजबूती देखने को मिलेगी।