Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर का श्रीबृजराज स्वामी मंदिर: जहां कृष्ण और मीरा संग-संग विराजमान

15 August, 2025

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले के नूरपुर में स्थित श्रीबृजराज स्वामी मंदिर अपनी अनूठी विरासत और अद्भुत आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यह दुनिया का एकमात्र मंदिर माना जाता है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के साथ उनकी अनन्य भक्त मीरा की मूर्ति भी विराजमान है। सदियों से यहां दोनों की संयुक्त पूजा होती आ रही है, जो इसे अन्य मंदिरों से अलग पहचान देती है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

16वीं शताब्दी में नूरपुर के राजा जगत सिंह (1619-1623 ई.) ने इस मंदिर का निर्माण करवाया। कथा के अनुसार, चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान राजा ने रात में एक मंदिर से घुंघरू और भजन की धुन सुनी। अंदर झांकने पर उन्होंने श्रीकृष्ण जी के समक्ष भजन गाती और नृत्य करती मीरा जी का दिव्य दृश्य देखा। लौटने पर उन्होंने चित्तौड़गढ़ के राजा से इन मूर्तियों को उपहारस्वरूप प्राप्त किया, साथ ही मौलश्री का पेड़ भी। नूरपुर लौटकर इन मूर्तियों को राजमहल के विशेष भाग को मंदिर का रूप देकर स्थापित किया गया।

विशेष स्थापत्य और मूर्तियां

मंदिर में काले संगमरमर से बनी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा और अष्टधातु से बनी मीरा की प्रतिमा आज भी अलौकिक आभा बिखेर रही हैं। मंदिर की दीवारों पर राजस्थानी शैली में अंकित कृष्ण लीलाओं के चित्र भी विशेष आकर्षण हैं।

आस्था और आयोजन

मंदिर में पूरे वर्ष हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। जन्माष्टमी और होली यहां के दो मुख्य पर्व हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर नूरपुर का माहौल ब्रज की भक्ति से सराबोर हो जाता है।

वर्ष 2009 में इस मेले को ज़िलास्तरीय और बाद में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का दर्जा मिला। मंदिर कमेटी ने यहां सीसीटीवी कैमरे, सौंदर्यीकरण और नियमित भंडारे जैसी सुविधाएं शुरू की हैं।हर दिन सुबह-शाम की आरती और भजन-कीर्तन में शामिल होकर श्रद्धालु ऐसा अनुभव करते हैं मानो वे स्वयं वृंदावन में हों।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.