Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कर्मचारी का दर्द, जीवित होते भी मिला मृतक स्टेटस

रोहतक |  हरियाणा में प्रशासनिक लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लोक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत विजय कुमार, निवासी वाल्मीकि बस्ती, रामलीला पड़ाव, रोहतक को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा, क्योंकि आधार रिकॉर्ड में उनका स्टेटस “मृतक” दर्ज है। जबकि वे पूरी तरह जीवित हैं और नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

विजय कुमार को कोविड-19 के बाद से वेतन से वंचित रखा गया। इस गंभीर चूक का पता चलने पर हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया और विभाग से जवाब मांगा है।

रिकॉर्ड अपडेट न करने का आरोप

आयोग के अनुसार, लोक स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते एचकेआरएनएल पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया। जबकि विभाग के पास यह जानकारी पहले से थी कि आधार में दर्ज “मृतक” स्टेटस गलत है।

मानसिक व आर्थिक पीड़ा झेली

वेतन न मिलने से विजय कुमार को न केवल आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, बल्कि मानसिक तनाव और असुरक्षा की स्थिति भी बनी रही। आयोग ने कहा कि इस तरह की गलती किसी व्यक्ति की गरिमा और आजीविका पर गंभीर चोट करती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.