Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी की मनीषा मौत: रिपोर्ट में जहर का खुलासा

भिवानी। टीचर मनीषा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सोमवार देर रात सामने आई, जिसमें मनीषा के शरीर में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई है। इस बीच, आज मनीषा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मनीषा के दादा रामकिशन ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामला अब भी दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मनीषा शरीफ और डरपोक लड़की थी। अब कहा जा रहा है कि उसने 600 रुपए की कीटनाशक दवा खरीदी और पी ली। मेरी पोती अमर है, मुझे बस न्याय चाहिए।” उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने ही उन्हें एक संदिग्ध काली गाड़ी के बारे में जानकारी दी थी।

देर रात परिजनों और कमेटी ने संयुक्त बैठक कर धरना समाप्त करने का फैसला लिया। मृतका के पिता संजय ने पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट पर संतोष जताया है। वहीं, कमेटी ने माना कि मनीषा की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे आगे भी उनके साथ खड़े रहेंगे।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। बता दें कि इस मामले को लेकर हरियाणा में कई जगह विरोध-प्रदर्शन हुए थे। भिवानी में भी न्याय की मांग को लेकर धरना जारी था। गौरतलब है कि 11 अगस्त को लापता हुई मनीषा का शव दो दिन बाद खेतों में मिला था, जिसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीयू में जीत से भाजपा के लिए पंजाब के युवाओं का समर्थन साफ़

summer express , अमृतसर | पंजाब में बीजेपी को लाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए, अमृतसर नॉर्थ के नेता अक्षय शर्मा ने गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में एबीवीपी की जीत को 2027 में बदलाव की शुरुआत बताया। अक्षय शर्मा ने आज दोपहर अमृतसर में अंकित बिधान का स्वागत करते हुए...

सलेम टाबरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, कई जगहों से नशीला पदार्थ बरामद

summer express , लुधियाना । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध तस्करों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान कई ठिकानों से नशीला पदार्थ बरामद...

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए: हल्की बारिश के आसार, AQI 122

summer express , नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में अंतर देखने को मिला। पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोदी रोड पर 27.2 डिग्री...

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.