Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिना चेन-कॉलर कुत्ता घुमाया तो जेब होगी खाली

नई दिल्ली  |  अगर आप कुत्ते के शौकीन हैं और रोज़ाना अपने पालतू को सैर कराने ले जाते हैं, तो अब ज़रा सावधान हो जाइए। सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों से जुड़े आदेश के बाद, केंद्र सरकार ने पालतू कुत्तों पर भी सख्ती कर दी है। सोमवार को संसद में पेश हुए जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025 में साफ कर दिया गया है कि सार्वजनिक जगहों पर बिना धातु की चेन और कॉलर के कुत्ते को बाहर घुमाने पर अब जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

कितना देना होगा जुर्माना?

अब तक यह जुर्माना सिर्फ 50 रुपये था, लेकिन नए नियम के मुताबिक इसे 1,000 रुपये कर दिया गया है। पहली बार गलती करने पर आपको केवल चेतावनी मिलेगी, लेकिन दूसरी बार पकड़े जाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। सरकार का कहना है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

गाड़ियों और संपत्ति कर पर भी बदलाव

इस विधेयक में सिर्फ कुत्तों के नियम ही नहीं, बल्कि आम लोगों से जुड़े कई अहम बदलाव किए गए हैं:

  • ड्राइविंग लाइसेंस – अब खत्म होने के 30 दिन बाद तक वैध माना जाएगा।
  • गाड़ी का रजिस्ट्रेशन – राज्य में कहीं भी करा सकेंगे।
  • रजिस्ट्रेशन रद्द करने की समयसीमा – 14 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गई है।
  • प्रॉपर्टी टैक्स – नई दिल्ली नगर निगम में अब टैक्स वसूली यूनिट एरिया मेथड से होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

छोटे अपराधों में राहत

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस बिल का मकसद छोटे-छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाना और केवल जुर्माना या चेतावनी तक सीमित करना है। इससे अदालतों का बोझ कम होगा और आम लोगों को भी राहत मिलेगी।

तो अगली बार जब आप अपने प्यारे डॉगी को टहलाने निकलें, उसकी चेन और कॉलर लगाना न भूलें, वरना आपका पेट नहीं, बल्कि आपकी जेब हिल जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.