Facebook-f Youtube X-twitter

SCO समिट से पहले भारत-चीन रिश्तों में नरमी

नई दिल्ली | भारत यात्रा पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत-चीन संबंधों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते अब सहयोग की ओर लौटने की दिशा में बढ़ रहे हैं और भारत-चीन को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार के रूप में देखना चाहिए।

सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान वांग यी ने यह बात कही। उनकी यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित चीन दौरे और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से पहले काफी अहम मानी जा रही है।

वांग ने कहा कि इस साल भारत और चीन के राजनयिक संबंधों को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और अतीत से सीख लेकर दोनों देशों को नई शुरुआत करनी चाहिए। पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध का जिक्र करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि अब रिश्तों में नई ऊर्जा लाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि सही रणनीतिक सोच अपनाकर भारत-चीन को एक-दूसरे को अवसर और साझेदार के रूप में देखना चाहिए। दोनों देशों को आपसी सम्मान और विश्वास के साथ साझा विकास और सहयोग की राह तलाशनी चाहिए।

वांग ने स्पष्ट किया कि चीन भारत सहित अपने पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण और सुरक्षित क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भरोसा कायम करना, बाधाओं को दूर करना और सहयोग का विस्तार करना ही सही रास्ता है।

वहीं, बातचीत के बाद दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखने और आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। इस दौरान वांग यी ने अमेरिका पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और एकतरफा दबाव की राजनीति बढ़ रही है, जिससे हालात चुनौतीपूर्ण हो रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.