Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशिया कप में भारत-पाक मैच रद्द करने की मांग, हिमाचल विधानसभा में प्रस्ताव

Shimla, Sanju

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर विरोध तेज हो गया है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने जीरो आवर में इस मुद्दे को उठाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द करने की मांग रखी।

विधायक राजन ने कहा कि सीमा पार से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं और देश के जवान शहादत दे रहे हैं। ऐसे हालात में पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का खेल संबंध न तो राष्ट्रीय भावना के अनुरूप है और न ही शहीदों के सम्मान के अनुकूल। उन्होंने कहा कि अगर भारत-पाक मैच कराया जाता है तो यह शहीदों और उनके परिवारों के साथ अन्याय होगा और पूरे देश की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।

राजन ने सदन के माध्यम से केंद्र सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से आग्रह किया कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने की अनुमति को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। उनका कहना था कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों के माध्यम से निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहा है और घुसपैठ करवा रहा है, ऐसे में क्रिकेट मैच आयोजित करना उचित नहीं होगा।

कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकी घटनाओं में लिप्त है। ऐसे समय में भारत-पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह का मैच होना शहीदों और देश की जनता के साथ अन्याय होगा। हम केंद्र सरकार और बीसीसीआई से आग्रह करते हैं कि इस अनुमति को तुरंत रद्द किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते गिरदावर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

summer express , सोनीपत। जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने  शाम गिरदावर राजेश मलिक को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई पुरानी तहसील परिसर में की। आरोपी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.