Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विपक्ष ने उपराष्ट्रपति चुनाव में बी. सुदर्शन रेड्डी नामांकित किया

नई दिल्ली |  उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया और रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। नामांकन दाखिल करने के मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

चार सेट में जमा किया नामांकन

सुदर्शन रेड्डी ने अपना नामांकन चार सेट में दाखिल किया, हर सेट में 20 प्रस्तावक और 20 समर्थक शामिल थे। नामांकन से पहले उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

“दक्षिण बनाम दक्षिण” का मुकाबला

एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने इससे एक दिन पहले नामांकन दाखिल किया था। अब चुनाव में दक्षिण भारत के दोनों चेहरों के आमने-सामने होने के कारण इसे राजनीतिक विश्लेषक “दक्षिण बनाम दक्षिण” की जंग कह रहे हैं।

विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

नामांकन के मौके पर विपक्ष ने पूरी ताकत दिखाई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में सभी दलों के नेता एकत्र हुए और सामूहिक रूप से राज्यसभा महासचिव व रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी के कार्यालय जाकर नामांकन दाखिल किया।

संख्या बल में विपक्ष पीछे, लेकिन जज्बा पूरी ताकत के साथ

संसद में विपक्ष की संख्या एनडीए के मुकाबले कम है, लेकिन उसने चुनाव को दिलचस्प बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए पूरी रणनीति अपनाई है। विपक्ष का मानना है कि यह मुकाबला सिर्फ उपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.