Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आर्यन खान की पहली वेबसीरीज लॉन्च.. शाहरुख ने बेटे के लिए जताया गर्व और भावुकता

21 August, 2025

मुंबई के अंधेरी स्थित वाईआरएफ स्टूडियो में आर्यन खान की डेब्यू नेटफ्लिक्स वेबसीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान, ने कार्यक्रम की मेज़बानी करते हुए अपने बेटे के लिए गर्व और भावुकता दोनों जाहिर की।

कार्यक्रम में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं। शाहरुख ने अपने खास अंदाज़ में दर्शकों से बातचीत की और मंच पर बॉबी देओल व अन्य कलाकारों के साथ मजाक-मस्ती कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।स्टेज पर आर्यन को बुलाते हुए शाहरुख ने कहा—मुंबई और इस देश की पवित्र धरती का मैं आभारी हूं, जिसने मुझे तीन दशकों तक मनोरंजन का अवसर दिया। आज मेरे लिए खास दिन है क्योंकि मेरा बेटा इसी धरती पर अपना पहला कदम रख रहा है। वह बहुत अच्छा इंसान है।उन्होंने आगे कहा कि अगर दर्शकों को आर्यन का काम पसंद आए, तो तालियों में दुआएं और प्रार्थनाएं भी शामिल करें और उसे वही प्यार दें जो उन्होंने उन्हें दिया था।शाहरुख की यह भावुक अपील सभी के दिलों को छू गई। इस लॉन्च को आर्यन के करियर की नई शुरुआत और शाहरुख के पिता के रूप में गर्व का पल माना जा रहा है। फैंस अब इस वेबसीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.