21 August, 2025
अगर आप भी परेशान रहते हैं कि हरी मिर्च जल्दी सूख जाती है या खराब हो जाती है, तो अब टेंशन छोड़िए।
घर पर ही आसान तरीका अपनाकर आप हरी मिर्च को महीनों तक ताज़ा रख सकते हैं।
✅ पहले मिर्च को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
✅ इसके डंठल अलग कर दें।
✅ किसी एयर टाइट डिब्बे में नीचे पेपर लगाकर मिर्च स्टोर करें।
इस तरह मिर्च न तो जल्दी गलती है और न ही उसका स्वाद खराब होता है। अब सब्ज़ी बनाने के लिए हर बार ताज़ी मिर्च मिलेगी और आपकी किचन की झंझट भी कम हो जाएगी।