Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी की बेटी इमुनगान्बी ने रचा इतिहास..अम्मान एशिया ओपन एंड कप में जीता गोल्ड

Mandi, 22 August

हिमाचल प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी इमुनगान्बी ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित एशिया ओपन एंड कप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। सुंदरनगर की रहने वाली इमुनगान्बी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में मिस्र की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

बनी हिमाचल की पहली स्वर्ण पदक विजेता जूडो खिलाड़ी

17 से 20 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में इमुनगान्बी ने चार मुकाबलों में भाग लिया। उन्होंने लेबनान, जॉर्डन और मिस्र की खिलाड़ियों को मात देकर फाइनल में जगह बनाई और निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।इमुनगान्बी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लाने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली महिला जूडो खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी विजेता रह चुकी हैं, जहां उन्होंने हरियाणा की ओलंपियन गरिमा को हराकर खिताब अपने नाम किया था।मणिपुर की राजधानी इंफाल की मूल निवासी इमुनगान्बी की शादी बीते वर्ष टोक्यो ओलंपियन बॉक्सर आशीष चौधरी से हुई थी। उनकी इस उपलब्धि पर आशीष चौधरी ने कहा कि यह सफलता न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.