Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा योजना शिविर से पहले सुनील जाखड़ गिरफ्तार

अबोहर | पंजाब की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ को पुलिस ने अबोहर के काला टिब्बा रोड से हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद कई कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, जाखड़ अबोहर में केंद्र सरकार की योजनाओं के समर्थन में आयोजित शिविर में जा रहे थे। लेकिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में जाखड़ टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठ गए और राज्य सरकार पर लोगों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

जाखड़ ने कहा, “हमें गिरफ्तारी की कोई परवाह नहीं है। हम गरीबों तक केंद्र की योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन पंजाब सरकार हमें रोक रही है। जनता को परेशानी में नहीं पड़ने देंगे।”

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को भी पंजाब पुलिस ने भाजपा के मेगा कैंपेन ‘भाजपा दे सेवादार, आ गए आपके द्वार’ के दौरान राज्यभर में लगाए गए करीब 36 शिविरों से 125 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इसके विरोध में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के पदों पर नौकरी का मौका, 1 सितंबर तक करें आवेदन

Summer express, धर्मवीर, मंडी। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए इजराइल में रोजगार का अवसर आया है। भारत सरकार के अधीन राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक...

हमीरपुर में आवारा कुत्तों की समस्या पर निगम सख्त, डॉग कैचर करेंगे पकड़ने का काम

summer express , आरविंदर सिंह, हमीरपुर। हमीरपुर शहर में लंबे समय से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गलियों और सड़कों पर झुंड में घूमने वाले कुत्तों के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कई बार आवारा कुत्तों के अचानक हमला करने...

इग्नू में जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

summer express, मंजूर पठान, चंबा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा के समन्वयक...

हिमाचल में रक्षाबंधन पर गरमाई सियासत, रीना कश्यप ने कांग्रेस से पूछा- 1500 रुपये की गारंटी कब होगी पूरी

summer express, संजू, हिमाचल प्रदेश। रक्षाबंधन के मौके पर हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने के कांग्रेस के चुनावी वादे को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। भाजपा विधायक रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले...

हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून: हिसार में 38.9 डिग्री पहुंचा तापमान, 30 अगस्त बाद बारिश के आसार

summer express ,हिसार। हरियाणा में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं। गुरुवार को दिनभर तेज धूप निकलने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.