Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

व्हाइट हाउस ने भारत पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया

नई दिल्ली | व्हाइट हाउस के व्यापार मामलों के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत की रूसी तेल खरीद और व्यापार नीतियों को लेकर कड़ा हमला बोला है। नवारो ने कहा कि भारत शुल्क मामलों में “महाराज” है और रियायती रूसी कच्चे तेल का उपयोग कर मुनाफाखोरी कर रहा है।

नवारो की यह टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि भारत ने अमेरिकी अनुरोध पर रूस से तेल खरीदकर वैश्विक ऊर्जा बाजारों को स्थिर किया है।

पीटर नवारो ने कहा कि फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से तेल का लगभग 1 प्रतिशत ही खरीदता था, लेकिन अब यह बढ़कर 35 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत यह तेल रिफाइन करके यूरोप, अफ्रीका और एशिया में ऊंची कीमत पर बेच रहा है, जिसे उन्होंने “पूर्ण मुनाफाखोरी” बताया।

नवारो ने आगे कहा कि भारत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ “घनिष्ठता बढ़ा रहा है” और अमेरिकी बाजार में भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क बढ़ने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत द्वारा किए गए व्यापारिक कदम अमेरिकी करदाताओं और श्रमिकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

व्हाइट हाउस के इस कड़े बयान के बाद भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा और व्यापार संबंधों पर चर्चा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.