Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा में उठा पशु तस्करी और क्रूरता का मुद्दा, कानून सख्त करने की मांग

Shimla, Sanju


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पांचवें दिन पशुओं की अवैध ढुलाई और उनके साथ हो रही क्रूरता का मुद्दा सदन में गूंजा। सुंदरनगर से भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने नियम 62 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाते हुए इस विषय को उठाया और सरकार से कानून को और सख्त बनाने व उसमें संशोधन करने की मांग की।

जमवाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार पशु तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने 19 अगस्त की रात का उदाहरण देते हुए बताया कि करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने एक डाक वाहन में 25 मवेशियों को अवैध रूप से ले जाते हुए पकड़ा। बताया गया कि ये मवेशी नाचन क्षेत्र से लाए गए थे और अवैध तरीके से सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) पहुंचाए जा रहे थे।

गोवंश को बेसहारा न छोड़ा जाए, पशु बेचने वालों पर भी हो कार्रवाई

विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई अधूरी रही। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी तो की, लेकिन बाद में आरोपी को छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, जिन व्यक्तियों से मवेशी लिए गए थे, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और पशुओं को उन्हीं को वापस सौंप दिया गया।उन्होंने सदन में जोर देकर कहा कि केवल ढुलाई करने वालों पर नहीं, बल्कि पशु बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, प्रदेश में आवारा छोड़े जा रहे गोवंश की समस्या को रोकने के लिए कड़े प्रावधान किए जाएं।जमवाल ने सरकार से मांग की कि पशु तस्करी और पशुओं के साथ हो रही क्रूरता पर रोक लगाने के लिए कानून में संशोधन कर इसे और मजबूत बनाया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

PoK में बढ़ा बवाल, JAAC प्रमुख शौकत नवाज़ मीर गिरफ्तार

रावलकोट | पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में राजनीतिक और सामाजिक तनाव लगातार गहराता जा रहा है। रावलकोट के ईदगाह मैदान में हजारों लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और स्थानीय अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने यह दावा भी किया कि PoK की जनता खुद...

जालंधर अदालत परिसर के बाहर सूखा पेड़ गिरा, पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर जिला अदालत परिसर के बाहर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक टूटकर पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियों पर गिर पड़ा। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां...

बिलासपुर में पल्स पोलियो अभियान ने हासिल की शत-प्रतिशत सफलता, 28,621 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (आईपीपीआई) ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक के सभी चिन्हित बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा...

मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार सदमे में

Summer express, मुंबई | मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई। विहान यूनिवर्सल स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूल बस से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक एक बड़ा पेड़ बस पर गिर पड़ा। हादसे में चार अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं।...

हरियाणा CM कार्यालय समेत चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Summer express, चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यालय समेत चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। ई-मेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.